गुरु रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: 650वें जयंती वर्ष पर भाजपा का देशव्यापी अभियान शुरू…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को देशव्यापी ‘समरसता अभियान’ के तहत भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत रविदास चौक स्थित संत रविदास मंदिर (करबला) में विधिवत पूजन-अर्चन, दीप प्रज्ज्वलन एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के बताए सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त एल्डरमैन (पार्षद) योगेश बोले ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के आदर्श केवल किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
समरसता अभियान के अंतर्गत मध्य मंडल क्षेत्र के पाँच संत रविदास मंदिरों में पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मंडल संगठन प्रभारी राजेश मिश्रा, मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, महामंत्री दीपक साहू, वार्ड-35 के पार्षद आशीष गुप्ता, समरसता अभियान के संयोजक शंकर अहिरवार, श्रीमती दुर्गा अहिरवार, प्रेम रायकर, विनीत वाल्मीकि, संपत अहिरवार, अनिल चौहान, अजीत मिश्रा, राकेश ठाकुर, छेदी कश्यप, कीर्तिवर्धन गुप्ता, गणेश दनके, बबला सारथी, विनय निर्मलकर, विष्णु देवांगन, विक्की यादव, दुकालू अहिरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

