एक साइकिल चोरी की शिकायत से खुला बड़ा राज पूछताछ में छह अन्य साइकिल चोरी करना कबूला आरोपी जेल दाखिल…!
मुंगेली-[जनहित न्यूज़] लोरमी पुलिस ने साइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 7 साइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने लोरमी सहित अन्य स्थानों से भी साइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों
चोरी, लूट एवं नकबजनी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस को यह सफलता मिली।
दुकान के बाहर खड़ी साइकिल हुई गायब
मामले की शुरुआत प्रार्थी रोशन सिंह राजपूत, निवासी वार्ड क्रमांक 09 मजगांव, लोरमी की शिकायत से हुई। प्रार्थी ने 11 सितंबर 2026 को थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रानीगांव लोरमी स्थित जय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता है।
2 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी साइकिल से दुकान पहुंचा और साइकिल को जोतपुरी स्वीट्स के बगल में खड़ा कर काम पर चला गया। शाम करीब 7 बजे जब वह वापस साइकिल लेने पहुंचा तो साइकिल वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने और जानकारी जुटाने के बावजूद साइकिल का पता नहीं चल सका।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 389/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर संदेही तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से तस्दीक की और बेसिक पुलिसिंग के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर थाना तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बीजा (दैजा) निवासी रमेश कुमार खुंटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना दिनांक को साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। इसके साथ ही उसने लोरमी एवं अन्य स्थानों से छह अन्य साइकिलें चोरी करना भी कबूल किया।

आरोपी के कब्जे से 7 साइकिलें बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 7 नग साइकिलें बरामद कीं, जिनमें
ब्रीज कंपनी की हरे रंग की 22 इंच साइकिल
हीरो कंपनी की हरे रंग की 22 इंच साइकिल
हीरो कंपनी की हरे रंग की साइकिल
हरे रंग की पुरानी साइकिल- लाल रंग की रेंजर साइकिल:-
ब्लास्टर कंपनी की लाल रंग की रेंजर साइकिल
लाइनर कंपनी की हरे रंग की रेंजर साइकिल
शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी रमेश कुमार खुंटे पिता स्व. छोटू खुंटे, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम बीजा (दैजा), थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर उसे 12 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका:-
इस कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (थाना प्रभारी लोरमी), प्रधान आरक्षक दयाल गवास्कर, आरक्षक राजू साहू, रेखराम नेताम, युगल किशोर उपाध्याय एवं ईश्वर मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

