
भाजपा प्रत्याशी वंदना महेश चंद्रिकापुरे की सरल साधारण भूमिका से अभिभूत वार्ड की जनता का मिल रहा अपार समर्थन…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 23 (मदर टेरेसा वार्ड) से भाजपा की महिला प्रत्याशी, श्रीमती वंदना महेश चंद्रिकापुरे, का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। शिक्षित, मृदुभाषी और संघर्षशील व्यक्तित्व वाली वंदना जी को वार्डवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
वार्ड 23 अनारक्षित महिला श्रेणी के अंतर्गत आता है, जिसके चलते भाजपा ने वंदना चंद्रिकापुरे को उम्मीदवार बनाया है।
उनके पति, महेश चंद्रिकापुरे, के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ के कारण वंदना को विशेष स्नेह
प्राप्त हो रहा है। वंदना चंद्रिकापुरे ने अपने अभियान के तहत पुलिस लाइन, सिविल लाइन, मगरपारा, पटेल गली, यादव गली, तैय्यबा चौक, राजीव गांधी चौक, इंदु चौक, सुभाष कॉम्प्लेक्स, मंझवापारा और जरहाभाठा जैसे इलाकों का दौरा किया।
हर जगह उन्हें मतदाताओं का अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है। वंदना चंद्रिकापुरे ने कहा कि वे वार्ड के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित हैं। उनकी प्राथमिकता स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क सुधार और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुलभ बनाना है।
जनता के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह है। वार्डवासियों को उम्मीद है कि वंदना चंद्रिकापुरे के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत होगी।