मोती भाऊ के वार्ड में विकास कार्यो की लंबी फेहरिस्त बनी असल पहचान…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर नगर निगम चुनाव में विवेकानंद नगर वार्ड क्र. 41 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी मोती गंगवानी (मोती भाऊ) एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। दो बार प्रचंड बहुमत से विजयी रहे, मोती भाऊ को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त उनकी जीत की मजबूत आधारशिला मानी जा रही है।

विकास ही मोती भाऊ की बनी असल पहचान:-
मोती गंगवानी का नाम वार्ड में विकास कार्यों का पर्याय बन चुका है। विगत 10 वर्षों में उन्होंने वार्ड में 60 से अधिक महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए हैं, जिनमें सीसी रोड, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, बोरवेल, जल निकासी व्यवस्था एवं स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार शामिल है। उनके प्रयासों से वार्ड की दशा और दिशा दोनों बदली है।
वार्ड में दाऊ बाबा रोड, दुर्गा चौक, पटेल मोहल्ला, वैशाली अपार्टमेंट, साईं धाम कॉलोनी, तोरवा, बजाज कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में सीसी रोड, नाली और जल निकासी निर्माण कार्य किए गए हैं। इसके अलावा, शमशान घाट का सौंदर्यीकरण, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पानी टंकी का पुनर्निर्माण और प्राथमिक स्कूल में नए कमरों का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं।
जनता का मिल रहा अपार समर्थन:-

मोती भाऊ का वार्ड में अपार जनसंपर्क और मजबूत पकड़ उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे हर वर्ग और समुदाय के बीच लोकप्रिय हैं और उनकी विनम्रता व कर्मठता ने उन्हें वार्ड का एक सशक्त जनप्रतिनिधि बनाया है। वार्ड की जनता अपने प्रिय नेता को तीसरी बार विजयी बनाने के लिए स्वस्फूर्त प्रचार अभियान चला रही है।

वार्ड के लिए भविष्य की योजनाएं:-
मोती गंगवानी का कहना है कि वे वार्ड को और अधिक विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका लक्ष्य है कि वार्ड में पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। आने वाले समय में वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने की योजना पर काम किया जाएगा।
विकास की राह पर आगे बढ़ता वार्ड 41
मोती भाऊ की लोकप्रियता और उनके विकास कार्यों को देखते हुए कहा जा सकता है कि वार्ड 41 की जनता उन्हें एक बार फिर अपना प्रतिनिधि चुनने का मन बना चुकी है।

चुनावी माहौल में जहां अन्य प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं, वहीं मोती गंगवानी के समर्थक उनके नाम पर पूरी ताकत से चुनावी रण में डटे हुए हैं।
“एक है तो सेफ हैं” के नारे के साथ मोती गंगवानी इस बार भी प्रचंड जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

