डॉ ललित माखीजा के नेतृत्व में शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर किया गया जोरदार स्वागत-◆
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] चैत्र नवरात्रि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेट्रीचंड महोत्सव एवं विक्रम नव संवत्सर का पूरे शहर में हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण इस आयोजन में मंदिरों में दीप जलाए गए, भगवा ध्वजारोहण हुआ और शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे।
शोभायात्रा का भव्य आयोजन शहरभर में हिंदू संगठनों द्वारा नववर्ष के स्वागत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रभु श्रीराम की 17 फीट ऊंची प्रतिमा की अगुवाई में ढोल-ताशों, बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

शोभायात्रा में राम भक्त हनुमान, राधा-कृष्ण, राम दरबार, माँ दुर्गा सहित 30 से अधिक जीवंत झांकियां शामिल रहीं।

40 पंडितों द्वारा शंखनाद और पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।

सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश सिंधी समाज की शोभायात्रा में पानी एवं जंगल बचाने का संदेश दिया गया, वहीं मराठी समाज ने गुढ़ी पूजन कर नववर्ष का अभिनंदन किया।
तेलुगु समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा में युवाओं ने नशामुक्त भारत का संकल्प लेते हुए सफाई अभियान भी चलाया।

समाज का उत्साहपूर्ण योगदान विनायक नेत्रालय के सामने डॉ. ललित मखीजा एवं उनकी टीम ने पुष्पवर्षा और शरबत वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

गांधी नगर वार्ड 33 के पार्षद रंगा नादम एवं ग्रुप की व्यवस्थापिका सुनैना नायर एवं श्वेता पटेल के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने शोभायात्रा का किया स्वागत। खिचड़ी भोग वितरण किया गया। देसी दिवाज़ ग्रुप ने भगवा वस्त्रों में सजी महिलाओं के साथ श्रद्धालुओं का तिलक और आरती से अभिनंदन किया।
भक्ति में डूबा नगर, अद्भुत दृश्य पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा सत्यम चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। मार्गभर में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस आयोजन ने नगरवासियों को आस्था, एकता और सामाजिक समर्पण का संदेश दिया। सभी को हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

