सकरी पुलिस की सक्रियता से गुंडे बदमाशों की आई शामत…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत शराब के लिए पैसों की मांग को लेकर चाकू की नोंक पर एक युवक से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को सकरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
घटना का विवरण
प्रार्थी सहसराम सूर्यवंशी (उम्र 23 वर्ष, निवासी शिकारी मोहल्ला, थाना सकरी) ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल शाम लगभग 5 बजे जब वह सब्जी लेने सकरी बाजार गया था,उसी दौरान नया बाजार तालाब के पास बैठा हुआ था। तभी तीन व्यक्ति निहाल यादव उर्फ लल्लू, समीर यादव और राजकुमार विश्वकर्मा वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जब प्रार्थी ने पैसे देने से इंकार किया, तो आरोपियों ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां दीं, चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।
सकरी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर नया बाजार क्षेत्र से तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। तलाशी के दौरान आरोपी समीर यादव के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी…
1. समीर यादव पिता साधराम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी – शांति नगर, सकरी
2. राजकुमार विश्वकर्मा पिता सरजू विश्वकर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी – शांति नगर, सकरी
3. निहाल यादव उर्फ लल्लू पिता स्व. पवन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी – बाजारपारा, सकरी
पुलिस का संदेश…
सकरी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु सतत निगरानी की जा रही है। इस प्रकार की गुंडागर्दी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यवाही में विशेष योगदान…
निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रआर चोलाराम पटेल, राजकुमार क्षत्री, आरक्षक सुमंत कश्यप, विनेन्द्र कौशिक, कलीराम यादव एवं इंद्रावन सिंह मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

