युवाओं को दिया संदेश…!
बोले…सड़कें प्रदर्शन के लिए नहीं जीवन बचाने के लिए हैं…थाना रतनपुर आया एक्शन मोङ में 9 नाबालिक सहित 15 युवक धराएँ …!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर सोशल मीडिया में बीती रात एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें रतनपुर क्षेत्र में कुछ युवक हाईवे से लगे सर्विस रोड पर चलती कार में खड़े होकर तलवार से केक काटते नजर आए। सड़क पर खुलेआम कानून की धज्जियाँ उड़ाने और अपनी जान के साथ दूसरों की जान को खतरे में डालने की इस हरकत ने लोगों को स्तब्ध कर दिया।
वीडियो सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना रतनपुर को कार्रवाई के साथ साफ संदेश दिया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
15 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
थाना रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में शामिल सभी 15 युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 126(2), 191(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तलवार और वाहन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी…
- रुपेश केवर्त पिता स्व. सुरेश केवर्त
- कमलेश कुमार सरवनस पिता सुखीराम सरवन
- रितेश नायक पिता गणेश नायक
- कर्ण सिंह पिता लखपति सिंह
- रणजीत केवट पिता सुरेश केवट
- अभ्युदय भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज
- अन्य 09 नाबालिग सभी ग्राम खैरखूंडी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर निवासी।
सड़कें प्रदर्शन के लिए नहीं जीवन बचाने के लिए हैं एसएसपी रजनेश सिंह
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि इस तरह की खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियां समाज में गलत संदेश फैलाती हैं और आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं। पुलिस प्रशासन ऐसी गतिविधियों को कतई सहन नहीं करेगा।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि जन्मदिन, खुशी या उत्सव मनाना गलत नहीं है, लेकिन कानून तोड़कर और सड़क पर स्टंटबाजी करके जश्न मनाना समाज और परिवार दोनों के लिए शर्मनाक है।
कानून का डर और समाज को संदेश
यह कार्रवाई न केवल आरोपियों को सबक सिखाने के लिए की गई है बल्कि पूरे जिले के युवाओं के लिए सख्त चेतावनी है कि यदि वे कानून की सीमा लांघते हैं तो पुलिस उन्हें तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार करेगी।
बिलासपुर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिलासपुर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर उतरकर लागू की जाती है।
बिलासपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश… कानून का डंडा हर उस व्यक्ति पर चलेगा जो समाज की शांति, सुरक्षा और व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा।

