नेशनल हाईवे पर चक्काजाम मुंगेली पुलिस ने की सख्त कार्रवाई…!
सात आरोपी गिरफ़्तार…
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली कानून अपने हाथ में लेने वालों के लिए मुंगेली पुलिस का सख्त संदेश आपकी हर समस्या का समाधान न्यायपालिका में है सड़क पर अराजकता फैलाना नहीं। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर नेशनल हाईवे-130A पर चक्काजाम करने वाले सात आरोपियों को थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
घटना 11 सितंबर 2025 की है, जब मृतक हेमप्रसाद साहू के परिजनों ने बिना किसी पूर्व सूचना के ग्राम दाबो मोड़, जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने मृतक का शव बीच सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था। इस दौरान लगभग 200 लोग एकत्रित होकर सड़क यातायात पूरी तरह बाधित कर दिए थे।

पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 नामजद व अन्य 150 लोगों के खिलाफ अपराध क्रमांक 61/2025, धारा 191(2), 126(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य पुख्ता पाए जाने पर पुलिस ने सात मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दिलीप साहू (26 वर्ष) भरत साहू (25 वर्ष) शिवप्रसाद साहू (55 वर्ष) हेमंत साहू (25 वर्ष) बिहारी साहू (48 वर्ष) हुन्नर साहू (33 वर्ष) डोमेश साहू (19 वर्ष)
सभी निवासी शुक्लाभाठा, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा इनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई क्रमांक 20/25 धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत भी प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी मयंक तिवारी, तथा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरिजाशंकर यादव के साथ टीम में सउनि उमेंद गोयल, आरक्षक अतुल सिंह, तीजराम यादव, पारसमणी भास्कर, बुंदेल पटेल एवं थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा …

समाज में न्याय और व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यायपालिका सर्वोच्च संस्था है। कोई भी समस्या हो, उसका समाधान कानून के दायरे में खोजें। सड़क पर उतरकर चक्काजाम करना, अराजकता फैलाना या जनता को परेशान करना, स्वयं को अपराध की राह पर धकेलना है।
मुंगेली पुलिस का यह सख्त एक्शन असामाजिक तत्वों को साफ चेतावनी देता है, कानून तोड़ने वालों के लिए कोई नरमी नहीं, न्याय का रास्ता ही एकमात्र समाधान है।

