साथ ही SIR अभियान की पश्चिम विधानसभा में मॉनिटरिंग हुई तेज…
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती के लिए लगाए जाने के सरकार के निर्णय ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी गुरुजनों का यह अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। इसी मुद्दे को लेकर आज वे NSUI के साथियों के साथ DIO ऑफिस में अनोखा प्रदर्शन करेंगे।
उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों को समाज में सम्मान प्राप्त है और वे देश का भविष्य गढ़ते हैं। ऐसे पूजनीय वर्ग को कुत्तों की गणना जैसे कार्यों में लगाना सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा…
साय सरकार अंधेर नगरी चौपट राजा का स्वरूप ले चुकी है।

शिक्षकों की जगह इस काम के लिए कई विभाग मौजूद हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर जानबूझकर गुरुजनों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की जाएगी और कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर व्यापक आंदोलन के लिए तैयार है।

SIR अभियान को लेकर पश्चिम विधानसभा में बैठकों का सिलसिला जारी
इधर, पश्चिम विधानसभा में SIR (Special Inclusion Request) फॉर्म भरने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हैं। विकास उपाध्याय स्वयं पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम छूट न जाए, इसके लिए BLA को निर्देशित किया गया है कि वे BLO के साथ मिलकर हर घर तक पहुंचें और लोगों को फॉर्म भरने में सहायता करें।
सभी वार्डों में बैठकें संपन्न हो चुकी हैं।
उपाध्याय ने कहा…
लक्ष्य है कि अंतिम तिथि तक 100% वास्तविक मतदाताओं के SIR फॉर्म भरे जाएं। कोई भी नागरिक मतदाता सूची से वंचित न हो।
यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

