113 परिवारों का अल्टीमेटम…निगम सरकार के खिलाफ चरम पर उबाल…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज]
लिंगियाडीह वार्ड इन दिनों एक ऐसे उफान से गुजर रहा है, जिसने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया है। नगर निगम की प्रस्तावित गार्डन निर्माण योजना ने 113 परिवारों को बेघर करने की स्थिति में खड़ा कर दिया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि प्रभावित लोग खुले शब्दों में कह रहे हैं।
घर टूटेगा तो हम जिंदा नहीं बचेंगे… जहर पीना पड़े तो भी हक छोड़ेंगे नहीं…!
यह मामला अब केवल भूमि विवाद नहीं रहा, बल्कि लोगों के अस्तित्व और भविष्य पर मंडराते खतरे का हुंकार बन चुका है।
महिलाओं का मोर्चा, चौक बना संघर्ष स्थल बच्चों की आंखों में भय और सवाल
नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ महिलाएं चौक पर धरने पर बैठ गईं। उनके बीच स्कूल बैग लेकर बैठे बच्चे इस संघर्ष के सबसे तीखे सवाल बनकर उभरे
हमारा घर गया तो पढ़ाई, सुरक्षा, भविष्य सब कहां जाएगा…?
तख्तियों, नारों और रोष से भरा यह प्रदर्शन साफ कहता है कि लोगों की नाराज़गी अब काबू से बाहर हो रही है।
पार्षद भी आक्रोशित, जनता के साथ निगम पर मनमानी का आरोप।

वार्ड के कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल भी पूरी तरह जनता के साथ खड़े हैं। उनका कहना है कि निगम विकास के नाम पर केवल गरीब और कमजोर वर्गों को निशाना बना रहा है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि यह योजना विकास नहीं, बल्कि विस्थापन की साजिश है।
कांग्रेस नेताओं की कलेक्टर से चर्चा विफल जनता का धैर्य टूट रहा
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सहित कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से बात जरूर की लेकिन नतीजा केवल आश्वासन निकला।
न कोई फैसला,न रोक… बस इंतजार और तनाव, लोगों का कहना है कि यह पूरा मुद्दा अब भाजपा सरकार के खिलाफ एक राजनीतिक आंदोलन का रूप ले चुका है।
नाला निर्माण या विस्थापन की तैयारी? बुलडोज़र का खौफ बढ़ा नगर निगम वर्तमान में नाला निर्माण का हवाला दे रहा है, लेकिन लोगों का आरोप है कि यह सिर्फ पहला कदम है।

