अभिषेक विधानी राष्ट्रीय इमरजेंसी प्रभारी पद पर हुए नियुक्त…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर भारतीय सिन्धू सभा (युवा शाखा) के राष्ट्रीय संगठन में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी सक्रिय युवा समाजसेवी अभिषेक विधानी को राष्ट्रीय इमरजेंसी प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाज सेवा और विशेषकर मेडिकल इमरजेंसी के क्षेत्र में उनके वर्षों के अनुभव, समर्पण और प्रभावी कार्यों को देखते हुए की गई है।
इस नियुक्ति की घोषणा भारतीय सिन्धू सभा के शीर्ष नेतृत्व
राष्ट्रीय संरक्षक भगवानदास सभनानी राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा भगतराम छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वाधवानी राष्ट्रीय संगठन मंत्री कमलेश उदासी के मार्गदर्शन में की गई। वहीं युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल मेठिया, राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कुमार मलानी, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष लधाराम नैनवानी एवं महामंत्री मुरलीधर शादीजा की सहमति से यह निर्णय लिया गया।
देशव्यापी मेडिकल इमरजेंसी नेटवर्क की कमान राष्ट्रीय इमरजेंसी प्रभारी के रूप में अभिषेक विधानी देशभर में सिंधी समाज के युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे। उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में मेडिकल इमरजेंसी के समय त्वरित सहायता, ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, तत्काल डोनर उपलब्ध कराना, मेडिकल हेल्प डेस्क की स्थापना, नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जरूरतमंद परिवारों को सही चिकित्सा संसाधनों तक पहुँच दिलाना शामिल है।
संगठन का भरोसा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अभिषेक विधानी की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा नेतृत्व क्षमता और सेवाभावी सोच से समाज के चिकित्सा ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। इस नियुक्ति से युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।
सेवा का मजबूत रिकॉर्ड अभिषेक विधानी कई वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं। वे रक्तदान, नेत्रदान जैसे मानवीय अभियानों में निरंतर योगदान देते आ रहे हैं। साथ ही वे हैंड्स ग्रुप, सिंधी समाज, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, सिंधी चेतना जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अभिषेक विधानी का वक्तव्य
अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए

अभिषेक विधानी ने कहा…
मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। मेरा लक्ष्य है कि समाज का कोई भी व्यक्ति मेडिकल इमरजेंसी के समय खुद को अकेला न महसूस करे। हम एक ऐसा डिजिटल और जमीनी नेटवर्क तैयार करेंगे जो समय पर मदद पहुंचाकर जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगा।
यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए बल्कि पूरे सिंधी समाज के लिए एक मजबूत, संवेदनशील और सेवाभावी नेतृत्व की नई शुरुआत मानी जा रही है।

