पहली बार हुआ भव्य फ्री फायर टूर्नामेंट…!
टीम एलिमिनेटर ने जीता खिताब…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] न्यायधानी बिलासपुर में पहली बार आयोजित भव्य फ्री फायर ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट ने युवाओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना दिया। माँ भगवती मोबाइल (सत्यम चौक, बिलासपुर) एवं बजाज फाइनेंस बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में होटल राजा में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई 12 टीमों ने हिस्सा लेकर अपने गेमिंग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद बिलासपुर के टिकरापारा की टीम एलिमिनेटर ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टीम का नेतृत्व वासुदेव पांडेय ने किया, जबकि युवराज कुर्रे, मयंक मीरी और मयूर पटले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। विजेता टीम को ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि एवं आकर्षक शील्ड प्रदान की गई। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी टीमों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माँ भगवती मोबाइल के संचालक दीपक कुमार प्रजापति ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में ई-स्पोर्ट्स तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, जिसमें युवा अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं।इसी उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है और भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे आयोजन लगातार किए जाएंगे।
इसी उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है और भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे आयोजन लगातार किए जाएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक कुमार प्रजापति, किशन, राहुल, मनन प्रजापति (टीम माँ भगवती मोबाइल), मोहम्मद उमर ( फ्री फायर मैक्स छत्तीसगढ़ ऑफिसियल टीम ) अमीन, विकाश, अथर्व, पार्थ (टीम माँ भगवती मोबाइल), नरेंद्र मीरे (बजाज फाइनेंस बिलासपुर) तथा शुभम साहू एवं मोहम्मद हसीब (टीम बजाज फाइनेंस बिलासपुर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


