
घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़ भागा!
23-Aug, 2020
कवर्धा-[जनहित न्यूज़ तेज रफ्तार ट्रक ने तीज मनाकर घर लौट रही दो महिलाओं को रौंदा , ट्रक चलाज मौके से फरार,
कवर्धा-तेज रफ्तार ट्रक ने तीज मनाकर घर लौट रही दो महिलाओं को रौंद दिया है, घटना के बाद ट्रक चलाज फरार मौके से फरार हो गया, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, और मामले आरोपी चालक की तलाश कर रही है। घटना लोहरा थाना क्षेत्र के चंदैनी गांव के पास की है।
मृतक महिलाओं के नाम दुर्गा पटेल और भगवंतिन पटेल है। दोनों महिला आज अपने मायके से तीज मनाकर अपने घर जाने के लिये पैदल निकली थी। इस दौरान लोहरा थाना क्षेत्र के चंदैनी गांव के पास एक तेज रफतार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद आरोपी ड्रायवर मौके से फरार हैं जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

