हिन्दू आस्था के प्रतीक भव्य पर्व की तैयारियां नही कर पा रही आयोजक समितियां
25-सितम्बर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर प्रदेश सहित पूरा देश अभी तक वैश्विक महामारी कोरोना के चंगुल से पूरी तरह आजाद नही हुआ और विगत डेढ़- दो वर्षों से देश व प्रदेश का हर नागरिक एक अनजाने भय से व्यथित है और अभी तक इस भय से रोज ही सामना कर रहा है।
यदि देखा जाए तो विगत दिनों से समूचा प्रदेश और हमारे बिलासपुर में भी कोई भी त्यौहार हर नागरिक खुलकर नही मना पा रहा है क्योंकि हर पर्व के पूर्व ही स्थानीय प्रशासन की कोरोना गाइड लाइन जारी हो जाती है।
अब चूंकि आने वाले बड़े त्यौहार की बात करे तो सबसे बड़ा त्यौहार नवरात्रि आ रहा है। जिसमे एक वर्ग समुदाय बेहद ही धार्मिक भावना से इसे मनाता है,पूरा नगर मानो मातारानी मय हो जाता है उसके बाद दशहरा पर्व भी आता है जिसमे पौराणिक मान्यताओं पर आधारित पूरे नगर के अलग-अलग हिस्सों में रावण दहन का भी भव्य आयोजन किया जाता है, अब यहां देखने वाली बात यह है कि पितृपक्ष के समापन के बाद पूरे नगर में नवरात्रि की धूम शुरू हो जाती है और वही जगह-जगह पंडालों में मातारानी की भव्य तथा विशाल प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है।
आज इस परिस्थितियों के चलते नवरात्रि पर्व तथा दशहरा पर्व पर आयोजक सभी समिति के सदस्यों ने यह बात रखी है की नवरात्रि पर्व हिंदू आस्था का एक महान प्रतीक है जिसमें नगर के मुख्य चौक चौराहों पर माता रानी की भव्य और विशाल मूर्ति की स्थापना कर भव्य रूप में इसका आयोजन किया जाता है लेकिन चूंकि इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना से सभी लोग त्रस्त हैं ,और ऐसी विषम परिस्थितियों में माता दुर्गा पंडालों तथा स्थापना करने वाली सारी समितियां सोचनीय है कि आखिर इस भव्य आयोजन की तैयारी कैसे की जाए।
क्योकि नवरात्रि के त्यौहार में मातारानी की मूर्ति हेतु पूर्व में ही मूर्तिकारों को निर्मित करने आर्डर दिया जाता है तब जाकर वे मूर्तिकार अथक प्रयासों व कड़ी मेहनत से मूर्ति निर्माण का कार्य कर मातारानी की जीवंत स्वरूप दे पाते है ऐसे में अभी तक स्थानीय प्रशासन द्वारा कोरोना की गाइडलाइन का जारी न होने से सभी आयोजक बेहद विचलित है और इसी क्रम में
हैं।
आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने स्थानीय शासन प्रशासन को निवेदन करते हुए कहा है कि नवरात्रि के भव्य पर्व हेतु शीघ्र ही एक गाइडलाइन जारी करने की अति आवश्यकता है क्योंकि जिन पंडालों में माता रानी भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाती है उन समितियों को बहुत पहले ही प्रतिमा निर्मित पहले से ही ऑर्डर दिया जाता है और पंडालों की साज-सज्जा के लिए भी टेंट अथवा डेकोरेट एजेंसियों को एडवांस भी दिया जाता है परंतु अभी तक स्थानीय शासन द्वारा नवरात्रि के लिए किसी भी प्रकार की कोरोना वायरस गाइडलाइन का आदेश जारी नहीं किया गया है। जिससे नगर की सभी समितियां उहा-पोह की स्थिति में है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कलेक्टर से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि शीघ्र ही नवरात्रि के लिए कोरोना वायरस हेतु गाइड लाइन जारी कर उन समितियों की विसंगतियों को दूर करें ताकि वे समितियां कोरोना गाइड लाइन के अंतर्गत नवरात्रि तथा दशहरा पर्व पर रावण दहन का आयोजन कर सकें।
विसर्जन के बाद बिलासपुर शहर में रावण दहन का कार्यक्रम भी बड़े पैमाने पर पारंपरिक तौर पर किया जाता है।
जो कि ऐतिहासिक रूप में रावण दहन बिलासपुर नगर में विभिन्न जगहों पर होता है इन सभी विषयों पर एक साथ गाइडलाइन जिला प्रशासन को तय कर प्रकाशित करना चाहिए ताकि समय से पूर्व दुर्गा समिति मंदिर मिति गरबा समिति रावण दहन समिति के पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्ता अपनी मनो स्थिति तय कर सके।






