ड्रीमलैंड स्कूल में ऐतिहासिक गरबा महोत्सव हुआ सम्पन्न…
नवरात्र पंचमी पर सजा भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्र पंचमी के अवसर पर गरबा प्रतियोगिता का आयोजन अद्भुत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। मां दुर्गा की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार एवं वाइस प्राचार्य श्रीमती तापोषी सरकार ने किया। गरबा प्रतियोगिता में स्कूल के चार हाउस अजंता, एलोरा, नालंदा व तक्षशिला के बच्चों ने भक्ति और जोश से भरे नृत्य प्रस्तुत किए। दीपों की पंक्तियों से सजे मंच पर बच्चों ने परंपरा और संस्कृति का ऐसा अनूठा नजारा पेश किया कि पूरा वातावरण जय माता दी के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा धुनुची नृत्य, जिसे बंगाल की परंपरा के अनुरूप श्रीमती सीमा भट्टाचार्य एवं श्रीमती दीपाली विश्वास ने प्रस्तुत कर मां दुर्गा के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। बच्चों और शिक्षिकाओं ने भी शानदार प्रदर्शन कर गरबा को एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया।
पुरस्कृत प्रतिभागी..
धुनुची नृत्य…
नव्या आचार्य…
सर्वश्रेष्ठ गरबा प्रदर्शन (बालक) आयुष श्रीवास…
सर्वश्रेष्ठ गरबा प्रदर्शन (बालिका) साक्षी दास मानिकपुरी…
सर्वश्रेष्ठ गरबा परिधान…. (शिक्षिका)
दिव्या सिंह…
सर्वश्रेष्ठ गरबा नृत्यांगना… (शिक्षिका)
कविता शुक्ला…
गरबा नृत्य का राजकुमार… प्रज्वल शर्मा
गरबा नृत्य की राजकुमारी… अनन्या सिंह ठाकुर
गरबा नृत्य की रानी (शिक्षिका) डॉ. रितु उपाध्याय
समूह नृत्य प्रतियोगिता परिणाम…
प्रथम स्थान एलोरा ग्रुप…
द्वितीय स्थान तक्षशिला ग्रुप…
तृतीय स्थान अजंता ग्रुप…
चतुर्थ स्थान नालंदा ग्रुप…
पुरस्कार वितरण प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार के करकमलों से हुआ।
प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार ने कहा कि…

गरबा सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि आस्था साहस और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह उत्सव जीवन में आध्यात्मिक आनंद के साथ-साथ नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।

भक्ति, संगीत और उल्लास से सराबोर यह आयोजन ड्रीमलैंड स्कूल के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया। कार्यक्रम में सभी ने मां भगवती की आराधना कर गरबा नृत्य और संगीत का भरपूर आनंद लिया।

ड्रीमलैंड का गरबा उत्सव बना भक्ति, संस्कृति और ऊर्जा का अविस्मरणीय संगम।


