मोपका सेंदरी बाईपास में लगे कैमरे को
आरटीओ ने किया बंद…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आरटीओ को पत्र लिखकर कैमरा बंद करने की थी मांग, कैमरा बंद ना करने पर आंदोलन की दी थी चेतावनी
जब तक सेंदरी मोपका बाईपास सड़क का निर्माण नहीं हों जाता तब तक केमरों को रखे बंद अब तक काटे गए चालान की पेनल्टी को माफ़ किया जाए
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी की पहल रंग लाई है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने मोपका सेंदरी बाईपास सड़क पर लगाए गए कैमरे को बंद कर दिया है। बता दें कि विजय केशरवानी ने कैमरों को बंद करने की मांग की थी। साथ ही यह भी चेतावनी भी दी थी कि कैमरा बंद ना करने पर ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। दरअसल कैमरे के जरिए ग्राीमण क्षेत्र की ओर से आने जाने वाले वाहन सवार ग्रामीणों को भारी भरकम ई चालान काटा जा रहा है। ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए विजय ने पहल की थी।
विजय के पत्र और चेतावनी के बाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हरकत में आया और परिवहन आयुक्त से इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा था। परिवहन आयुक्त ने कैमरा बंद करने का निर्देश दिया है। आरटीओ ने परिवहन आयुक्त के निर्देशों का हवाला देते हुए विजय केशरवानी को पत्र लिखकर बताया है कि परिवहन आयुक्त से मिले निर्देश के बाद कैमरों को बंद कर दिया गया है। आरटीओ कार्यालय के सामने माेपका सेंदरी बायपास जाने वाले मार्ग पर आरटीओ ने कैमरा लगा दिया था। इससे गांव से शहर आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन सवार या फिर शहर से गांव की ओर जाने वाले वाहन सवार से यातायात नियमों के तहत कैमरे में कैद तस्वीरों के हिसाब से ई चालान काटा जा रहा था और रजिस्टर्ड नंबर के अलावा पोस्ट के जरिए चालान की कॉपी भेजी जा रही थी। चालान की रकम भी भारी भरकम हजारो रुपये का चालान भेजा गया है। इसी तरह कामकाज के सिलसिले में आने वाले वाहन सवार युवा हो या फिर ग्रामीणों से भी ई चालान के जरिए बड़ी राशि भेजी जा रही थी।
सुविधा के अनुसार आते हैं ग्रामीण
विजय का कहना है कि आमतौर पर ग्रामीण गांव से शहर अपनी सुविधा के अनुसार आते हैं। कभी कभी रास्ते में जान पहचान के मिल जाने के कारण वे बाइक में बैठा लेते हैं। यह सब वे मदद के हिसाब से करते हैं। मदद के एवज में आरटीओ ई चालान के जरिए ग्रामीणों के जेब पर डाका डालने का काम कर रहे हैं। ई चालान के नाम पर ग्रामीणों से इस तरह की वसूली उचित नहीं है। ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए विजय ने कैमरों को बंद कराने पहल की थी।
आरटीओ से हुई चर्चा, ग्रामीणों का चालान माफ करने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल आरटीओ से मिला। विजय ने आरटीओ से मांग कि जब तक मोपका सेंदरी बायपास का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक कैमरों को बंद रखा जाए। विजय ने यह भी मांग रखी कि जिन-जिन बाइक सवार ग्रामीणों को ई चालान के नाम पर भारी भरकम राशि का पेनाल्टी भेजा गया है उसे माफ किया जाए। विजय ने आरटीओ से पूछा कि इसके राज्य सरकार से मांग करनी पड़े तो वे भी करेंगे।
घर में खड़ी गाड़ियों का भी कटा चालान
आरटीओ ने उन लोगों को भी चालान भेजा गया है जिनकी गाड़ियां घर में खड़ी थी। इसे लेकर विजय ने आरटीओ से कह कि इन लोगों को भेजे गए चालान से मानसिक रूप से प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा है। चालान के बाद राशि पटाने को लेकर भटकना पड़ा। इनकी पीड़ा और परेशानी का हर्जाना कौन देगा। ग्रामीण अपने कामकाज की सहुलियत के लिए घर में बाइक रखें हैं। ताकि जरुरत पड़ने पर काम पूरा कर सके। सहुलियत के लिए रखे वाहन जो घर में खड़ी हे उसका चालान काटना तो अंधरगर्दी है।
बेलतरा विधानसभा की सड़कें खस्ताहाल, चलने लायक नहीं विजय ने कहा कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत बदतर है। एक भी ऐसी सड़क नहीं जिसमें आराम से चला सके ओर दुर्घटना का डर ना हो। इसमें मोपका सेंदरी बायपास की हालत और भी खराब है।खस्ताहाल सड़कों से परेशान ग्रामीणों को आरटीओ अब ई चालान के नाम पर परेशान करने पर आमादा है। ग्रामीण परेशान होते रहे और आरटीओ अपनी मनमानी करते रहे यह नहीं चलेगा। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस आमजनों के साथ है। उनकी दिक्कतों का निवारण और निराकरण कराने के लिए सड़क की लड़ाई लड़ना पड़े उसके भी हम तैयार हैं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने विजय को पत्र लिखकर दी ये जानकारी-
आरटीओ ने जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी को पत्र लिखकर जानकारी दी कि विभाग द्वारा मोपका सेन्दरी बाईपास में स्थापित कैमरा के द्वारा ग्राीण अंचल के गांव वालों को उनकी गाड़ियों की ई-चालान एवं हैवी पेनाल्टी के विरोध आपके माध्यम से पत्र प्रेषित की गई है। 09 दिसंबर 2025 को परिवहन आयुक्त को अवगत कराया गया है जिसमें उनके माध्यम से उक्त शिकयत पर कार्यवाही करते हुए मोपका सेन्दरी बाईपास में लगे कैमरे को बंद किया गया है तथा प्राप्त शिकायत पत्रों में कार्यवाही की जा रही है।

प्रतिनिधि मंडल में बेल्तरा विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्ब ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी , बेल्तरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनज्य सिंह ठाकुर , कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव पार्षद गण सुनील सोनकर मोहन श्रीवास , पूर्ब पार्षद गण मनीष गढ़ेवाल , राम प्रकाश साहू आदि उपस्थित थे।


