बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
बिलासपुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से मध्यप्रदेश गांजा तस्करी कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना तोरवा पुलिस और सायबर टास्क टीम के संयुक्त अभियान में आरोपियों के कब्जे से लगभग 11.80 किलो गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सायबर यूनिट और थाना तोरवा प्रभारी अभय सिंह बैस की टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही थी।
दिनांक 15 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हेमुनगर ओवरब्रिज के पास मैदान में दो संदिग्ध युवक पीठ्ठू बैग में भारी सामान लेकर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही सायबर यूनिट और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान दोनों अलग-अलग बैगों में खाकी टेप से लिपटा हुआ कुल 11.080 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 02 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
बहादुर सिंह राठौर, पिता कमल प्रसाद राठौर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लालपुर बस स्टैंड के पास, पेंड्रारोड, थाना गौरेला, जिला जीपीएम (छ.ग.)
इंद्रजीत कुरील, पिता किशनलाल कुरील, उम्र 26 वर्ष, निवासी कटनी मुड़वारा, जय हिंद चौक, मां मेडिकल के पीछे, थाना रंगनाथ, जिला कटनी (म.प्र.)
पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ

