निराकरण के दिये निर्देश…
कलेक्टर-एसएसपी का बेहतर समन्वय बना न्याय की मिसाल…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
जिले में सुशासन की एक सशक्त तस्वीर उस समय देखने को मिली जब कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने साप्ताहिक जनदर्शन में आम जनता की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुना, बल्कि त्वरित समाधान के निर्देश देकर प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल कायम की। यह जनदर्शन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने वाला मंच साबित हुआ।

दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं शहरी नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर एवं एसएसपी ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत संवाद कर संबंधित विभागों को स्पष्ट समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन जनता के साथ खड़ा है, न कि केवल फाइलों के साथ।
शासकीय हैण्डपंप के निजी उपयोग की शिकायत हो या गांव में सचिव की अनुपस्थिति, सड़क-नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग हो या दिव्यांग महिला के आत्मनिर्भर बनने की आकांक्षा हर मुद्दे पर प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई दी। अधिकारियों को मौके पर ही जिम्मेदारी सौंपना इस बात का प्रमाण है कि समस्याओं को टालना नहीं, सुलझाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

कलेक्टर–एसएसपी का यह बेहतर समन्वय न केवल प्रशासनिक अनुशासन का उदाहरण है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि जब शासन और सुरक्षा एक सुर में काम करते हैं, तब आम जनता को न्याय, राहत और भरोसा तीनों एक साथ मिलता है। यह तालमेल वास्तव में सुशासन की जीवंत मिसाल बनकर उभरा है।

